crossorigin="anonymous"> यातायात पुलिस की ई रिक्शा पर सख्ती 9 मार्गो पर लगाया प्रतिबंध - V24 India News
Uttar PradeshBareillyTraffic

यातायात पुलिस की ई रिक्शा पर सख्ती 9 मार्गो पर लगाया प्रतिबंध

बरेली– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ई-रिक्शा के अनधिकृत संचालन के खिलाफ चलाए जा रहे है,प्रवर्तन अभियान के तहत बरेली में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। बरेली पुलिस ने शहर के 9 प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है,जबकि कई अन्य मार्गों पर एकल मार्ग के लिए संचालन की अनुमति दी गई है,यह व्यवस्था एक मई से तीस मई तक लागू रहेगी।

अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि यातायात को सुगम बनाने और शहर में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रतिबंधित मार्गों में किला क्रॉसिंग से कटरा मानराय, श्यामगंज चौराहा से साहू गोपीनाथ,खलील तिराहा से कुतुबखाना,नोवेल्टी से कुतुबखाना,साहू गोपीनाथ से कुतुबखाना,शिकलापुर से पटेल चौक,बरेली कॉलेज से नोवेल्टी,मठ की चौकी से कुतुबखाना शामिल हैं।

इन मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा,
इसके अलावा, कुछ मार्गों पर ई-रिक्शा को एकल मार्ग के लिए संचालित करने की अनुमति दी गई है,पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

About Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button